Loading...

करहल में सगी चाची को भगा ले गया भतीजा, पीड़ित पति लगा रहा न्याय की गुहार

Gargachary Times 26 February 2026, 18:56 100 views
Mainpuri
करहल में सगी चाची को भगा ले गया भतीजा, पीड़ित पति लगा रहा न्याय की गुहार
मैनपुरी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर करहल का है, जहाँ एक महिला अपने ही सगे भतीजे के साथ फरार हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बेगमपुर करहल निवासी अजीत कुमार पुत्र बाबूराम की पत्नी सुमन अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि सुमन अपने सगे भतीजे हर्षित के साथ दो दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी। सुमन का मायका ग्राम तिकोना,थाना कुर्रा क्षेत्र में बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना ने सामाजिक रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। परिजनों की ओर से थाना कुर्रा पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दोनों की तलाश की जा रही है। मोबाइल लोकेशन और संभावित ठिकानों के आधार पर पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है...।
Follow Samachar24