Loading...

डीएम रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ भव्य सामौर बाबा धाम महोत्सव स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

Gargachary Times 26 February 2026, 21:01 109 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ भव्य सामौर बाबा धाम महोत्सव स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा
आगामी 7 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित होने वाले भव्य सामौर बाबा धाम महोत्सव की व्यवस्था को चाक-चौबन्द करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है, इसी क्रम में आज जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ महोत्सव स्थल का दौरा कर तैयारियांे का जायजा लिया, उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं, कि महोत्सव शुरू होने से पूर्व सभी तैयारी समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाए, इस महोत्सव में सिरसागंज और दूर-दराज के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के जुटने की संभावना है, इसलिए जरूरी है कि यहां पर भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष इंतजाम किया जाए, महोत्सव के दौरान विभिन्न सरकारी विभाग द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, इन स्टॉल के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिलाधिकारी ने महोत्सव स्थल पर बिजली, पेयजल और मोबाइल शौचालय एवं स्वास्थ्य कैंपों की उचित व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि यहां आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा है कि यह महोत्सव क्षेत्रीय, संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, अतः इसकी गरिमा के अनुरूपी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
Follow Samachar24