जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में 15 वें वित्त आयोग की नगर पालिका परिषदों की कार्यो की समीक्षा
Gargachary Times
26 February 2026, 21:03
85 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में 15 वें वित्त आयोग की टाइड एवं अनटाइड ग्रांट से प्राप्त व अवशेष धनराशि से प्राप्त कराए जाने वाले नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद, टूंडला, सिरसागंज व नगर पंचायत जसराना फरिहा एवं एका के कार्यों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में की गई, सर्वप्रथम नगर पालिका शिकोहाबाद द्वारा 15वें वित्त आयोग की टाइट ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि एवं अवशेष धनराशि से कुल 09 कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने दो कार्य जो वार्ड नंबर 17 में एटा चौराहे तक आरसीसी कवर्ड नाला निर्माण का कार्य तथा वार्ड नंबर 19 में मैनपुरी चौराहा पर कृष्णा फास्ट फूड सेंटर, मां मोबाइल सेंटर तक आरसीसी कवर्ड नाला निर्माण के कार्य को स्वीकृति प्रदान नहीं की गई, जिलाधिकारी ने कहा कि पहले इन कार्यों का ब्यौरा पुनः प्रस्तुत किया जाए, तभी इसकी स्वीकृति प्रदान की जाएगी, इसी तरह नगर पालिका परिषद टूंडला द्वारा 15 वें वित्त आयोग की टाइड ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि से 14 कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने पांच कार्याेें को छोड़कर शेष कार्य को स्वीकृति प्रदान की, इनमें महत्वपूर्ण रही 50.38 लाख की लागत से वार्ड नंबर 7 में कच्चा टूंडला में नवीन नलकूप अधिष्ठापन का कार्य तथा वार्ड नंबर 17 में शनि देव मंदिर के पीछे रिबोर नलकूप का कार्य जो 35.11 लाख की लागत से निर्मित किया जाना था, जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि इन कार्यों को भली-भांती देख लें, तभी इसकी स्वीकृति प्रदान की जाएगी, इसी तरह नगर पालिका परिषद सिरसागंज द्वारा 15वें वित्त आयोग की टाइड ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि से 34.44 लाख की लागत से 6 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की, इसी तरह नगर पंचायत जसराना द्वारा 15 वें वित्त आयोग की प्रथम एवं द्वितीय किस्त की धनराशि से कुल 7 कार्य प्रस्तुत किए गए, जिसमें से जिलाधिकारी ने दो कार्य जिनमे वार्ड संख्या 6 में पुराने बिजली घर से रामबाबू के मकान के आगे तक 2672000 की धनराशि से आरसीसी नाला निर्माण का कार्य तथा 141991 धनराशि की लागत से दारापुर मिलावली गौशाला में विद्युत संयोजन कनेक्शन अधिष्ठापन के कार्य को स्वीकृति नहीं प्रदान की।
जिलाधिकारी ने कहा कि एक बार पुनः ब्यूरा तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, इसी तरह नगर पंचायत फरिहा में टाइट ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि से 10 कार्यों का विवरण प्रस्तुत किए गए, जिसमें जिलाधिकारी ने एक कार्य 20 एचपीबी.8 केएसबी में समरसिबिल की जलापूर्ति जो की 195000 धनराशि की लागत से हो रहे कार्यों की स्वीकृति नहीं प्रदान की, इसी तरह नगर पंचायत एका द्वारा टाइड ग्रांट की प्रथम व द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि के पांच कार्य प्रस्तुत किए गए, जिसमें जिलाधिकारी ने एक कार्य जो 4659000 धनराशि की लागत से वार्ड नंबर 6 में पक्का नाला एवं आरसीसी सड़क से संबंधित था उसकी स्वीकृति नहीं प्रदान की।
इसी तरह 15 में वित्त आयोग की अनटाइड ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि से 34 कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को सहर्ष स्वीकृति प्रदान की, यह संपूर्ण कार्य 340.65 लाख की लागत से किए जाने हैं, इसी तरह नगर पालिका परिषद टूंडला द्वारा 15 वें वित्त आयोग की अंटाइड ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धन राशि से 173.18 लाख की लागत से कुल 10 कार्य प्रस्तुत किए गए, जिसमें जिलाधिकारी ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की, इसी तरह नगर पालिका परिषद सिरसागंज द्वारा 15 वें वित्त आयोग की अंटाइड ग्रांट की प्रथम द्वितीय किस्त में प्राप्त धन राशि से 98.09 लाख की लागत से कुल 11 कार्यों को विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे जिलाधिकारी ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की, इसी तरह नगर पंचायत जसराना द्वारा 15वें वित्त आयोग की अनटाइड ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि से 4036000 की धनराशि की लागत से कुल 6 कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक कार्य जो वार्ड नंबर 4 से संबंधित है, जिसके तहत एटा-शिकोहाबाद रोड से गौशाला के आगे तक 972000रू0 की लागत से नाली एवं सीसी सड़क से संबंधित है, उसकी स्वीकृति नहीं प्रदान की, जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य का ब्यौरा पुनः प्रस्तुत किया जाए।
इसी तरह नगर पंचायत फरिहा द्वारा 25 लाख की लागत से 15 में वित्त आयोग की अनटाइड ग्रांट की प्रथम व द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि से तीन कार्याें का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे जिलाधिकारी ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की, इसी तरह नगर पंचायत एका द्वारा 15 वें वित्त आयोग की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि से कुल 97.88 लाख की लागत से कुल 6 कार्य प्रस्तुत किए गए, जिसमें एक कार्य नगर पंचायत एका के कार्यालय भवन के नवनिर्माण से संबंधित है, उसे छोड़कर शेष सभी कार्यों को स्वीकृति प्रदान की, बैठक में अपर जिलाधिकारी विशु राजा, एक्सईएन पीडब्यूडी नगर निगम, अधिशासी अधिकारी टूंडला, अधिशासी अधिकारी एका, फरिया, जसराना, चैयरमेन राजीव गुप्ता प्रतिनिधि शिकोहाबाद, टूंडला भंवर सिंह, सिरसागंज चैयरमेन रंजना, जसराना चैयरमेन राजीव गुप्ता, फरिया चैयरमेन रेखा देवी, चैयरमेन एका माया देवी आदि उपस्थित रहें।