Loading...

कलेक्ट्रेट सभागार ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

Gargachary Times 26 February 2026, 21:04 93 views
Firozabad
कलेक्ट्रेट सभागार ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
जिलाधिकारी महोदय फिरोजाबाद के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदय फिरोजाबाद की अध्यक्षता में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद महोदय की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार फिरोजाबाद में आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में MR अभियान, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, ए संजीवनी, NQUAS कार्यक्रम, सिजेरियन प्रसव, नॉर्मल डिलीवरी, आभा आईडी, टीवी मुक्त भारत अभियान, कुष्ठ निवारण अभियान, एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत कैंसर स्क्रीनिंग एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड में न्यूनतम प्रगति वाले तीन-तीन चिकित्सा अधिकारियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया एवं स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की दशा में के वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया गया। नगरीय क्षेत्र में कौसल्या नगर , दमामल नगर तथा नई आबादी रहना की आयुष्मान कार्ड की प्रगति असंतोषजनक रही। जिनका अग्रिम वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया गया।
Follow Samachar24