Loading...

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली नगर परिसर में सुनी गयी जनसमस्याएं

Gargachary Times 28 February 2026, 18:08 9 views
Bulandshahr
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली नगर परिसर में सुनी गयी जनसमस्याएं
बुलन्दशहर शासन के निर्देशानुसार फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए आज दिनांक 28.02.2026 को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर धर्मेन्द्र सिंह राठौर सहित सम्बंधित अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।
Follow Samachar24