राया-फुफेरी बहन की हत्या कर शव जलाकर साक्ष मिटाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Gargachary Times
28 February 2026, 18:27
134 views
Mathura
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में फुफेरी बहन की हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी को मुखबिर की सूचना पर साथिनी बम्बा पुलिया के पास से पकड़ा गया पुलिस के अनुसार 31 जनवरी 2026 को मुकदमा वादी ने थाना राया में तहरीर देकर अपनी चचेरी बहन की हत्या किए जाने की सूचना दी थी युवती अपने ननिहाल गांव हर्दपुर में रह रही थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद शव को जलाकर पहचान और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया
मामले में वांछित अभियुक्त लव पुत्र जगदीश निवासी हर्दपुर मनीनाबालू थाना राया को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है
थाना राया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है