सेवानिवृत्त हुये 04 पुलिस कर्मियों को भावपूर्ण विदाई
Gargachary Times
28 February 2026, 18:57
68 views
Mainpuri
पुलिस लाइन सभागार में एक सम्मानजनक विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने अधिवर्षता आयु (60 वर्ष) पूरी कर सेवानिवृत्त हुए 04 पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर विदाई दी
एसपी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के पुलिस विभाग में दिए गए योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की
विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों को फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे