राया-राधे-राधे के जयकारों संग निकली पदयात्रा, मानसरोवर में खेली होली
Gargachary Times
1 March 2026, 20:57
97 views
Mathura
कस्बा राया में श्री राधा रानी सेवा समिति के तत्वाधान में 121वीं मासिक पदयात्रा का भव्य आयोजन श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ किया गया पदयात्रा सुबह 6 बजे स्थित ठाकुर श्री राधा गोपाल जी मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात प्रारंभ हुई
यात्रा में शामिल श्रद्धालु श्री राधा नाम के मधुर भजनों का कीर्तन करते हुए पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहे थे “राधे-राधे” के जयकारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा पदयात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री राधा रानी मानसरोवर खादर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दर्शन-पूजन किया
मानसरोवर पहुंचने पर सर्वप्रथम गुलाल मिष्ठान और पुष्पमालाएं श्रीजी को श्रद्धापूर्वक अर्पित की गई इसके उपरांत भजन-कीर्तन के बीच होली महोत्सव का शुभारंभ हुआ श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया पूरा परिसर भक्तिरस और रंगों की छटा से सराबोर नजर आया
आयोजन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालुओं की सहभागिता रही समिति पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार भक्ति कार्यक्रमों में सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ