Loading...

महिला परिक्रमार्थियों पर जबरदस्ती रंग गुलाल डालने वाले हुड़दंगियों को गोवर्धन पुलिस ने भेजा जेल

Gargachary Times 1 March 2026, 21:02 61 views
Mathura
महिला परिक्रमार्थियों पर जबरदस्ती रंग गुलाल डालने वाले हुड़दंगियों को गोवर्धन पुलिस ने भेजा जेल
गोवर्धन - होली के पर्व को शांति पूर्वक मनाने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है वहीं हुडदँगीयों पर सख्ती से निपटने के आदेश दिये है जिसे लेकर गोवर्धन थाना प्रभारी भगवत सिँह गुर्जर ने गिर्राज परिक्रमा मार्ग में महिला श्रधांलुओं पर जबरदस्ती गुलाल डालने व हुड़दंग मचाने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश पुत्र नेकी ठाकुर उम्र 26 वर्ष महरोली अर्जुन पुत्र नेकी ठाकुर उम्र 30 वर्ष जीतेन्द्र कुमार पुत्र जुगल किशोर उम्र 38 वर्ष निवासी बस्तीपुर गोण्डा सत्यवीर पुत्र राधाराम उम्र उम्र 32 वर्ष निवासी सिंगरावली हलेना भरतपुर सोरव नायक पुत्र तिलक सिँह उम्र 38 वर्ष निवासी अहरवा कटरा औरेया उदय सिँह पुत्र हरज्ञान गुर्जर उम्र 40 वर्ष निवासी नगर डीग ओसामा पुत्र भागू उम्र 27 वर्ष निवासी सुकैती थाना नगर डीग व गंगाराम पुत्र मिश्रीलाल उम्र 58 वर्ष निवासी नगला धंन्नू गोवर्धन मथुरा के हैँ।
Follow Samachar24