Loading...

फौजी के साथ दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

Gargachary Times 1 March 2026, 21:02 173 views
Mathura
फौजी के साथ दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
मथुरा के थाना राया क्षेत्र अंतर्गत अपनी पत्नी और बच्चों को दवा दिलाने जा रहे फ़ौजी के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया और सैकड़ो की तादात में थाने पहुँचे लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मामला शनिवार रात का है गाँव गुडेरा निवासी सतेंद्र पुत्र राजन सिंह अपनी पत्नी सोनिया को कार से सोनई हॉस्पिटल दवा दिलाये जाने के लिए निकला था।उसी बीच सोनई रेलवे क्रॉसिंग से पहले बीच सड़क पर एक दूसरी कार खड़ी हुई थी।जिसमें बैठे दबंगों ने फ़ौजी के कहने पर भी गाड़ी नही हटाई।और फौजी सतेंद्र बमुश्किल अपनी कार को निकाल कर हॉस्पिटल के लिए चला गया।पीड़ित फ़ौजी सतेंद्र ने बताया कि गाड़ी हटाने की बात को लेकर दबंग लाठी डंडो के साथ सोनई के एक निजी हॉस्पिटल पर पहुँच गये।और खींच कर बीच सड़क पर पीटने लगे। मारपीट का वीडियो भी शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना को लेकर सुबह तक कोई कारवाही न होने पर पुलिस के खिलाफ सेकडो की सँख्या में पहुँचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।थाने का घेराव करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही करे। थाने पर बबाल बढ़ता देख थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह पहुँच गये और लोगों को कार्यवाही का अस्वासन दिया। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है ।
Follow Samachar24