Loading...

हरिओम पहलवान तिरवाया ने जीती आखिरी कुश्ती

Gargachary Times 1 March 2026, 21:03 121 views
Mathura
हरिओम पहलवान तिरवाया ने जीती आखिरी कुश्ती
नौहझील : मांट क्षेत्र के गांव ठेनुआ में शनिवार को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ ग्रो क्लीनिंग प्रोडक्ट्स के चेयरमैन व पालखेड़ा निवासी शैलेंद्र चौधरी ने फीता काटकर किया। गांव ठेनुआ के परंपरागत मेला कुश्ती दंगल में अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, राया सहित दूर-दराज के पहलवानों ने जौहर आजमाए। आखिरी कुश्ती हरिओम पहलवान तिरवाया व योगेंद्र पहलवान मिर्जापुर के मध्य हुई। रोमांचक मुकाबले में हरिओम ने कुश्ती अपने नाम की। विजयी पहलवान को पालखेड़ा निवासी शैलेंद्र चौधरी ने ₹21000 हजार रुपये देकर सम्मानित किया । दूसरे नंबर की 11000 रुपये की कुश्ती का मुकाबला विष्णु पहलवान मई व अजय पहलवान जावरा के मध्य हुआ । जिसमें अजय पहलवान जावरा ने मुकाबला अपने नाम किया । भूरगढ़ी निवासी जुगेंद्र सिंह ने अजय पहलवान जावरा को ₹11000 की राशि देकर सम्मानित किया । तीसरी कुश्ती अर्जुन पहलवान पारसौली व सचिन पहलवान तिरवाया के मध्य हुई , जिसमें सचिन पहलवान तिरवाया विजयी घोषित किए गए । कुश्ती दंगल में दर्जनों कुश्ती देखने को मिली । दंगल को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांव के लोग पहुंचे । मेले में बच्चों ने चांट पकौड़ी का आनंद लिया। दंगल की रेफरी रामरूप सिंह , रतन सिंह पहलवान व मुखिया पहलवान ने की । संचालन ओमवीर सिंह ने किया । इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मास्टर कुमरजी सिंह , भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश सचिव डॉ सत्यपाल सिंह कुंतल , गिरीश चौधरी , राकेश फौजदार , केदारी प्रधान पालखेड़ा , रामखिलाड़ी सरपंच पिथौरा , गुलबीर सिंह चांदपुर , सुशील डैडी बरौठ , ओमन चौधरी बरौठ , प्रवीन कुमार , रामवीर सिंह , देवेंद्र दूधिया , किशोर सरपंच मीरपुर , मोहन सिंह डेरी वाले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
Follow Samachar24