गोवर्धन में हुआ विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन, तमाम राज्यों से आए पहलवानों ने बढ़ाई दंगल की शोभा
Gargachary Times
1 March 2026, 21:04
135 views
Mathura
गोवर्धन के डीग रोड पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें देश के तमाम राज्यों से पहलवानों ने भाग लिया और अपना शारीरिक दमखम दंगल में दिखाया। दिल्ली हरियाणा यूपी राजस्थान आदि राज्यों से आए हुए पहलवानो की कुश्ती कराई गई। आखिरी कुश्ती में ₹21000 की धनराशि पुरस्कार के रूप में गिरधारी जानू वाले की तरफ से व ग्यारह हजार बाबूलाल महाविद्याल के डायरेक्ट नंदकिशोर एडवोकेट की तरफ से रखी गयी पांच कुश्ती आखिरी कुश्ती के रूप में लड़ी गई। जिनमें अंकित पहलवान माना नगला और भूपेंद्र पहलवान नारहोली के बीच,हुई जो बराबर छूटी।दूसरी आखिरी कुश्ती सचिन पहलवान तिरवाया और शुभम पहलवान गोवर्धन, के बीच हुई जिसमें सचिन पहलवान विजई रहे।तीसरी आखिरी कुश्ती सौरभ पहलवान गोवर्धन और मनीष पहलवान तिरवाया के बीच हुई जो बराबर छूटी।
दंगल के निर्णायक रेफरी की भूमिका में धर्मेंद्र पहलवान वहज, निरंजन ठाकुर, ओमप्रकाश पहलवान, शब्बो पहलवान, जानू वाले,पवन पहलवान बड़ी हवेली,रहे। इस अवसर पर कमेटी के तमाम पदाधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर प्रकाश ठाकुर विष्णु ठाकुर उर्फ पतला, कुलदीप सेठ ,मनीष ,सुरेश पंडित जी, लक्ष्मी नारायण ठाकुर ,विशाल ठाकुर ,विष्णु ठाकुर, उर्फ कौवा भैया अमन हसन एडवोकेट मनु पंडित गिरधारी ठाकुर जानू वाले गोपी ठाकुर महेश पंडित जी प्रॉपर्टी डीलर राधिका रानी प्रॉपर्टीज मोहित ठाकुर , रॉकी शर्मा आदि मौजूद रहे।