डीएम रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकास एवं एडीएम वित्त विशु राजा के साथ बाबा नीम करौरी जी की जन्म स्थली का स्थलीय निरीक्षण
Gargachary Times
1 March 2026, 21:08
59 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ पूज्य बाबा नीब करौरी जी की जन्मस्थली का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर के सर्वांगीण विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करना था।
निरीक्षण के मुख्य बिंदुः
सौंदर्याकरण एवं विकासः जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के सौंदर्याकरण और बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए विस्तृत योजना का अवलोकन किया।
बेहतर कनेक्टिविटी: श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु
'संपर्क मार्ग' को और अधिक बेहतर और चौड़ा बनाने के कड़े निर्देश दिए गए।
पर्यटन को बढ़ावाः स्थल की धार्मिक महत्ता को देखते हुए इसे 'पर्यटन हब' के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया, जिससे स्थानीय विकास के साथ-साथ पर्यटन को भी नई दिशा मिले।
अधिकारियों को निर्देश: जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग
के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवश्यक कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा भी उपस्थित रहें।