Loading...

वृन्दावन का गौरव बने आदित्य अग्रवाल, सीए बनकर बढ़ाया नगर का मान

Gargachary Times 2 March 2026, 20:47 114 views
Mathura
वृन्दावन का गौरव बने आदित्य अग्रवाल, सीए बनकर बढ़ाया नगर का मान
वृन्दावन के पुराने शहर निवासी आदित्य अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। आदित्य के पिता बांके बिहारी अग्रवाल सहित पूरे परिवार की आंखें खुशी से नम हो उठीं। परिवारजनों और शुभचिंतकों ने आदित्य को मिठाई खिलाकर एवं शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुओं के मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और कठिन मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है। नगरवासियों ने आदित्य की इस उपलब्धि को वृन्दावन के लिए गर्व का विषय बताया और विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से समाज और देश का नाम ऊंचा करेंगे।
Follow Samachar24