गोदा बिहार में भव्य होलिकोत्सव का हुआ आयोजन
Gargachary Times
2 March 2026, 20:49
117 views
Mathura
वृंदावन, गोदा बिहार में भव्य होलिकोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें ब्रज की हुरियारिनों ने भक्तों पर प्रेम से पगी लाठियाँ बरसाईं। भक्तों ने ब्रज के पारंपरिक रसिया और फूलों की होली का भी आनंद लिया।
ज्ञानगुदड़ी स्थित आश्रम गोदा बिहार में होलिकोत्सव का शुभारंभ प्रातःकाल विराजित ठाकुर राधा बिहारी जी महाराज को अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया गया।इसी क्रम में ठाकुर जी के समक्ष गोपीकाओं ने ब्रज के होली भजनों का सुंदर गायन किया गया। जिसमें भक्त झूमने पर मजबूर हो गए।
तदोपरांत लठामार होली में ब्रज की हुरियारिनों ने भक्तों पर प्रेमपगी लाठियाँ बरसाईं, जिसे भक्तों ने प्रसाद स्वरूप समझ कर स्वीकार किया। समापन ठाकुर जी के साथ भक्तों की फूलों की होली से हुआ। पवित्र भूमि में होली उत्सव की मस्ती में भक्त सराबोर हो गए। महंत स्वामी रंगनाथ आचार्य ने ब्रज की हुरियारिनों को ठाकुर जी का जलेबी,पान,वस्त्रादि प्रसाद प्रदान किया। इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता,विजय कुमार उपाध्याय, स्वामी नारायणाचार्य,अनंत आचार्य,इंद्रेश पाठक,वेदांत आचार्य, अमित यादव,सूरज पचौरी,दीपक कुमार,जगदीश शर्मा,दीपक तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।