ग्राम सामी में होलिका दहन स्थल पर कराई गई साफ-सफाई व्यवस्था
Gargachary Times
2 March 2026, 20:51
153 views
Jalaun
कोंच विकास खंड के ग्राम सामी में होलिका दहन से पूर्व साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था कराई गई। ग्राम के समाजसेवी पिंटू गुर्जर (सामी) ने पहल करते हुए होलिका दहन स्थल की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
होलिका दहन के पावन पर्व को देखते हुए स्थल के आसपास जमा कूड़ा-कचरा हटवाया गया और पूरे मैदान को समतल कराया गया। सफाई कर्मचारियों के सहयोग से झाड़ू लगवाकर वातावरण को स्वच्छ बनाया गया। साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिगत आसपास की झाड़ियों को भी कटवाया गया, ताकि आग लगने जैसी किसी अनहोनी की आशंका न रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के अवसर पर स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पिंटू गुर्जर ने भी ग्रामवासियों से अपील की कि वे पर्व के दौरान स्वच्छता और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाएं ग्राम सामी में इस प्रकार की व्यवस्थाओं से होलिका दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न होने की उम्मीद