Loading...

ड्यूटी के दौरानअनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई सोशल मीडिया पर रील बनाने के मामले में कार्रवाई, सेवा समाप्ति के निर्देश

Gargachary Times 2 March 2026, 20:58 62 views
Jalaun
जनपद जालौन में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उरई जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर रील बनाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई जिला अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) एजेंसी के माध्यम से संचालित सीटी स्कैन यूनिट तथा बीएचएस के अंतर्गत एनसीडी शाखा में कार्यरत स्टाफ नर्स—आकांक्षा, नेहा सिंह एवं भारतीय द्वारा ड्यूटी समय में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार से जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित कार्मिकों की सेवा समाप्त करने के निर्देशदिए। साथ ही, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से शिथिल पर्यवेक्षण के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों की सेवा सर्वोपरि है और ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा गैर-व्यावसायिक आचरण क्षम्य नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत सभी कार्मिकों को सेवा नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर एवं अनुशासित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Follow Samachar24