Loading...

नेशनल हाईवे-34 पर एक भीषण सड़क हादसा

Gargachary Times 2 March 2026, 20:59 96 views
Mainpuri
नेशनल हाईवे-34 पर  एक भीषण सड़क हादसा
अलीगढ़ से कानपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर पलट गया। ट्रक में मैदा की बोरियां लदी हुई थीं, जो पलटने के बाद सड़क पर बिखर गईं। इसी दौरान नवीगंज से बेवर की तरफ जा रही एक स्कूटी सवार युवती ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक पलटने के बाद सड़क पर बिखरी मैदा की बोरियों के नीचे युवती दब गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत साहस दिखाते हुए बोरियों को हटाकर युवती को बाहर निकाला। घायल युवती की पहचान नीतू पुत्री राजेश कुमार (उम्र 26 वर्ष), निवासी फदुआपुर, थाना डटिया, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है। वह रूपनगर, फर्रुखाबाद में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और हाईवे 1033 की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। हाईवे टीम ने घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
Follow Samachar24