नेशनल हाईवे-34 पर एक बड़ा सड़क हादसा
Gargachary Times
4 March 2026, 21:08
119 views
Jalaun
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव खिरिया समीप के तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
घायलों की पहचान धीरेन्द्र सिंह पुत्र शिवकुमार, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी ग्राम रजापुर थाना कुरावली तथा बादाम सिंह पुत्र पोखपाल सिंह, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ग्राम लाखोरा थाना कुरावली के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही थाना कुरावली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हाईवे पेट्रोलिंग टीम 1033 भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी ललित भाटी व एसडीएम नीरज द्विवेदी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस द्वारा ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।