15 वर्ष से फरार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद
Gargachary Times
5 March 2026, 20:58
117 views
Bulandshahr
जनपद बुलन्दशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 04.03.2026 को थाना खुर्जा देहात पुलिस द्वारा 15 वर्ष से फरार अभियुक्त नईम को धरपा अच्छेजा रोड़ पर नहर पुल के पास से अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा वर्ष 2011 में राजस्थान राज्य जनपद सिरोही के थाना अनादरा क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना अनादरा जनपद सिरोही पर अभियुक्त के विरुद्ध मुअसं- 102/2011 धारा 392/457/397 भादवि पंजीकृत है। अभियुक्त वर्ष 2011 से थाना अनादरा से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा देहात पर मुअसं- 52/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- नईम पुत्र शमीम खां निवासी ग्राम क्रियावली थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी-1 अवैध तमंचा मय 2 जिंदा कारतूस। बरामदगी की गई