पुलिस लाइन में धूमधाम से मनी होली, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने जवानों संग साझा की खुशियां
Gargachary Times
5 March 2026, 21:07
80 views
Agra
आगरा। पुलिस लाइन में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और रिक्रूट आरक्षियों के साथ होली खेलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने जवानों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और उनके साथ इस रंगों के पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरे परिसर में होली के गीतों और रंग-गुलाल के साथ उत्सव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयां खिलाकर होली की खुशियां मनाईं। इस दौरान पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है।
उन्होंने पुलिसकर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के समय भी पुलिसकर्मी जनता की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, जो सराहनीय है।
कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी कमिश्नर के साथ होली खेलते हुए उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। पूरे पुलिस लाइन परिसर में रंगों की बौछार और खुशियों का माहौल देखने को मिला।