Loading...

राया कस्बे की सब्जी मंडी में दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद नाबालिग पुलिस को सौंपा

Gargachary Times 6 March 2026, 20:43 116 views
Mathura
राया कस्बे की सब्जी मंडी में दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद नाबालिग पुलिस को सौंपा
मथुरा के राया कस्बे की सब्जी मंडी स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पकड़े गए नाबालिग पर पहले भी कस्बे में कई चोरी की घटनाओं में संलिप्त होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी स्थित कान्हा अग्रवाल की हार्डवेयर की दुकान से पिछले करीब एक महीने से लगातार सामान चोरी हो रहा था। बार-बार हो रही चोरी से परेशान होकर व्यापारी ने अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। बताया जाता है कि गुरुवार देर रात जब व्यापारी ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उसमें एक नाबालिग लड़का दुकान में घुसकर चोरी करता हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान व्यापारी और आसपास के लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़ा गया नाबालिग राया कस्बे के ही एक नामचीन परिवार से संबंध रखने वाला बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वह पहले भी कस्बे में दर्जनों चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है। व्यापारी और स्थानीय लोगों ने नाबालिग को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।राया के गणमान्य व्यापारी पर राजीनामा का दबाबा बना मामले को निपटाने में लगे
Follow Samachar24