Loading...

थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड में वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 6 March 2026, 20:52 179 views
Firozabad
थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड में वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद मे चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड में वांछित अभियुक्त साहिल पुत्र जाकिर निवासी आकाशवाणी रामगढ थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद को एक तमंचा देशी 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है । बरामद असलाह के आधार पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
Follow Samachar24