Loading...

प्रेक्षक महोदय नगेन्द प्रताप ने उच्च प्राथमिक विधायल नागऊ स्थित बूथ का किया औचक निरीक्षण

Gargachary Times 6 March 2026, 20:55 171 views
Firozabad
प्रेक्षक महोदय नगेन्द प्रताप ने उच्च प्राथमिक विधायल नागऊ स्थित बूथ का किया औचक निरीक्षण
निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा हेतु आयुक्त/रोल प्रेक्षक महोदय श्री नगेन्द्र प्रताप ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नागऊ स्थित बूथ संख्या-292, 293 का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान आयुक्त/रोल प्रेक्षक महोदय ने वहां उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों से वार्ता कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रगति की जानकारी ली, उन्होंने फॉर्म- 6, 7, 8 की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहें, इसके पश्चात् आयुक्त/रोल प्रेक्षक महोदय ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक ली, बैठक में उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि सभी दल अधिक से अधिक फार्म-6 भरवाने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे, एक पारदर्शी और शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके, ताकि लोकतंत्र की प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन द्वारा आयुक्त/रोल प्रेक्षक महोदय को अवगत कराया गया की 96 प्रतिशत नोटिस हियरिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, शेष कार्य को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, बैठक के दौरान सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही पारदर्शी प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधित तैयारी पर संतोष व्यक्त किया, अंत में आयुक्त/रोल प्रेक्षक महोदय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है, राजनैतिक दल इस कार्य में प्रशासन के सेतु के रूप में कार्य करें, इस दौरान जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी शिवराज सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी डॉ विजय आर्य, आगरा मंडल जॉन प्रभारी बसपा सोनू भारती, जिला अध्यक्ष बसपा फिरोजाबाद यादवेंद्र सिंह, जिला महासचिव फिरोजाबाद शैलेंद्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष अमित गर्ग, जिला अध्यक्ष महिला पूनम गौतम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा एवं समस्त ई0आर0ओ0 आदि उपस्थित रहें।
Follow Samachar24