Loading...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का फीता काटकर किया शुभारंभ

Gargachary Times 7 March 2026, 21:11 6 views
Agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का फीता काटकर किया शुभारंभ
योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन पर खेरिया एयरपोर्ट पर जनपद के मा. जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी फतेहाबाद रोड स्थित होटल अमर कन्वेंशन सेन्टर में संगठन की बैठक में शामिल हुए, तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सिकन्दरा, मथुरा-दिल्ली रोड स्थित यथार्थ मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे तथा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में यथार्थ गु्रप के संचालक कपिल त्यागी, अजय त्यागी व यथार्थ त्यागी ने मा0 मुख्यमंत्री महोदय का पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर भव्य स्वागत किया तथा यथार्थ ग्रुप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सिकंदरा में स्थित 250-बेड यथार्थ हॉस्पिटल, आगरा मल्टी सुपर स्पेशलिटी में व्यापक टर्शियरी केयर सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है। मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए इस अस्पताल में अत्याधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, रोबोटिक सर्जरी, उन्नत क्रिटिकल केयर यूनिट्स और 24×7 इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं, ताकि मरीजों को समय पर और प्रभावी उपचार मिल सके। यह सुविधा आगरा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और जटिल इलाज के लिए दिल्ली-एनसीआर जाने की आवश्यकता को भी कम करेगी। इस अवसर पर मा.मुख्यमंत्री, उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संबोधन में कहा कि यथार्थ ग्रुप के इस आठवें अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर पूज्य संत विजय कौशल जी का पावन सानिध्य प्राप्त हो रहा है,केंद्रीय मंत्री और आगरा के लोकप्रिय सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल जी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री योगेंद्र उपाध्याय जी,श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी यथार्थ ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर अजय त्यागी जी मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कपिल त्यागी जी, डायरेक्टर यथार्थ त्यागी जी आज के समारोह में विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त प्रचार प्रमुख श्री कृपा शंकर जी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के संगठन महामंत्री मान्य धर्मपाल जी हमारे माननीय विधायक गण यथार्थ ग्रुप को उत्तर प्रदेश के अंदर आगरा में सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हृदय से बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि यथार्थ ग्रुप का यह आठवां हॉस्पिटल है यानी आपने अष्ट सिद्धि के रूप में आगरा के अंदर इस अस्पताल की स्थापना की है तो नौ देवियों की कृपा होगी। मुझे विश्वास है कि यथार्थ ग्रुप के साथ प्रत्येक व्यक्ति को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने का अधिकार मिलना चाहिए, किसी भी सम्प्रभु राष्ट्र का यह प्रथम कर्तव्य है, कि वह अपने नागरिकों को स्वास्थ्य जैसी मूल-भूत सुविधा उपलब्ध कराये, उन्होंने कहा कि भारत को पिछले 11 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में नई पहचान बनाई है। आज हम एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, भारत दुनिया की तीसरी अर्थ व्यवस्था बन रहा है, समग्र विकास की सभी अवधारणाएं हमारी आंखों के समक्ष साकार हो रही हैं। मा0 मुख्यमंत्री महोदय ने नये भारत व नये उ0प्र0 के विकास यात्रा को विस्तार से बताते हुए कहा कि आज उ0प्र0 में इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में हाईवे, एक्सप्रेसवे, पब्लिक ट्रांस्पोर्ट के लिए मेट्रो का संचालन तथा रेलवे की नई लाइनों की स्थापना, नई तकनीक से नये कोच, वंदे भारत, नमो भारत, अमृत भारत जैसी ट्रेनों द्वारा हमें उन्हें देखने, जानने व उनमें यात्रा करने का आनंद मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार में भारत व उ0प्र0 का विकास अद्भुत है, 70 वर्षां में जो कार्य हुए उनसे ज्यादा मोदी जी के 10 वर्ष के कार्यकाल में कराये गये हैं, वायु सेवाओं के लिए एयरपोर्ट्स की सुविधाएं बढ़ी हैं, श्रद्धेय अटल जी के समय एक एम्स से 06 एम्स बने, मोदी जी ने इस संख्या को 30 तक पहुंचाया, देश में आईआईटी,ट्रिपल आईटी की श्रृंखला खड़ी हुई, तो इसमें देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उ0प्र0 क्यां पीछे रहे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज थे, आज 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं व कार्य कर रहे हैं, पहले वन-डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया होता था, उनकी सोच माफिया तक सीमित थी और उन्होंने माफिया पैदा किए। हमने स्वास्थ्य सुविधा हर नागरिक को देने का संकल्प लिया तथा डबल इंजन की सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की। यूपी में रायबरेली व गोरखपुर में दो एम्स स्थापित किए गये हैं, हमने विकास के साथ वेलफेयर की स्कीम चलाकर 06 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बीमारी पर पूरा परिवार कंगाल हो जाता था। आज मोदी जी ने आयुष्मान भारत के माध्यम से 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया है। उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ 60 लाख गोल्डन कार्ड जारी हो चुके हैं, जो 10 करोड़ तक पहुंचेंगे। मा0 मुख्यमंत्री जी ने बताया कि अनुदेशक, शिक्षा मित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, रसोइयों आदि मिलाकर कुल 10 लाख से अधिक लोगों को 5 लाख प्रति वर्ष तक की कैशलेस सुविधा प्रदान की गई है। जो किसी योजना में अच्छादित न हों, उनके लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु 1300 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। अब हर जिले में फ्री डायलिसिस, सीटी स्कैन आदि की सुविधाएं हैं। प्रदेश में नई मेडिकल टेक्नोलॉजी लाने हेतु आईआईटी कानपुर एवं एसजीपीजीआई लखनऊ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बन रहे हैं। दवाओं का उत्पादन यूपी में हो इसके लिए ललितपुर में 1500 एकड़ फार्मा पार्क विकसित हो रहा है तथा आगरा से 1 घंटे की दूरी पर यमुना एक्सप्रेसवे पर 350 एकड़ में इक्यूपमेंट, मेन्यूफेक्चरिंग का मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित हो रहा है। किये जा रहे प्रयासों का परिणाम मिल रहा है, मा0 मुख्यमंत्री जी ने उदाहरण देते हुए बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में एन्सेफलाइटिस जैसी बीमारियां समाप्त हो गईं, एन्सेफलाइटिस से 40 वर्षों में 50,000 से अधिक मौतें हो चुकी थीं। उन्होंने बताया कि मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार पर नियंत्रण के लिए भारत सरकार के साथ सर्विलांस बढ़ाई गई है। कोविड महामारी के दौरान सामूहिक प्रयास से ही नियंत्रण संभव हुआ। जब सरकार व समाज मिलकर प्रयास करते हैं, तो समाज के सहयोग से परिणाम गुणात्मक होते हैं। मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार की अपनी सीमाएं हैं,निजी निवेश भी आवश्यक है,स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है,स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए सरकार द्वारा पॉलिसी लाई गई है, जिन जनपदों में आवश्यक हो, निजी क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं को देने में सहयोग कर सकते हैं, उन्होंने निजी क्षेत्र में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल या मेडिकल कॉलेज स्थापित करने पर सरकार द्वारा पूर्ण समर्थन करने की बात कही। उन्होंने यथार्थ गु्रप को भी यूपी में लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हेतु मेडिकल कॉलेज व और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोलने हेतु आगे आने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि नेशनल मेडिकल एसोसिएशन ने शर्तों को सरल किया है तथा यहीं सर्वोत्तम समय है, जब उत्तर प्रदेश के नौजवानों को उत्तम मेडिकल शिक्षा मिले। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब सरकार, समाज एवं संस्थाएं एक दिशा में कार्य करती हैं, तो आमजन में विश्वास बनता है, यह हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, आज उत्तर प्रदेश विश्वास का प्रतीक है। उ0प्र0 के लोगों को स्वस्थ जीवन देकर पुन्य अर्जित करें, उन्होंने कहा कि सस्ती, शुलभ, विश्वसनीय सुविधा प्रदान करें, सभी को सरकार उन्हें पूर्ण सहयोग व समर्थन देगी। उन्होंने यथार्थ ग्रुप के आठवें नवीन अस्पताल, ’अष्ट सिद्धि’ के शुभारम्भ के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपना सम्बोधन समाप्त किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रो एस.पी. सिंह बघेल जी, मा. उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 मंजू भदौरिया जी, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा, मा0 विधायकगण श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह, श्री जीएस धर्मेश जी, श्री बाबूलाल जी, श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, डॉक्टर धर्मपाल जी, विधायक खेरागढ़ श्री भगवान सिंह कुशवाहा जी, विधायक फतेहाबाद श्री छोटेलाल वर्मा जी, एमएलसी श्री विजय शिवहरे, संगठन महामंत्री धर्मपाल जी, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक श्री प्रदीप भाटी जी सहित सभी मा0 जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Follow Samachar24