तहसील सदर के भू-अभिलेखागार का निरीक्षण
Gargachary Times
7 March 2026, 21:19
12 views
Mainpuri
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने रजिस्ट्रार कानूनगो को निर्देशित करते हुए कहा कि अभिलेखागार में उपलब्ध तहसील घिरोर क्षेत्र का रिकॉर्ड तत्काल तहसील घिरोर में भिजवाना सुनिश्चित करें, रिकॉर्ड रूम में जो भी बस्ते उपलब्ध है, उनकी बस्ता सूची अद्यावधिक कर बस्तों में सबसे ऊपर रखी जाये, निरीक्षण के दौरान पाया कि तहसील अभिलेखागार मंे परगना मैनपुरी, घिरोर, कुरावली के 258 गांव के बस्ते जमा हैं, परगना मैनपुरी सदर के बस्ते पीले कलर के, परगना घिरोर के बस्ते नीले कलर के एवं परगना कुरावली के बस्ते सफेद कलर के कपड़े में बंधे रखे पाये गये, अभिलेखागार में कुछ रिकॉर्ड निष्प्रयोज्य भी उपलब्ध पाये जाने पर उसे नियमानुसार बीड-आउट करने के निर्देश दिये। उन्होने आर.आई. से कहा कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार न्यायालय से 02 प्रतियों में उपलब्ध कराये जा रहे परवानांे में से एक प्रति रिकॉर्ड में सुरक्षित रखें, दूसरी प्रति पर रजिस्टर नम्बर-06 में की गयी प्रविष्टि का विवरण, पृष्ठ संख्या अंकित कर कम्प्यूटर सैल को उपलब्ध करायें, कम्प्यूटर सैल प्रभारी उसी प्रति से ऑनलाइन प्रविष्टि करें, आर.-06 कम्प्यूटर सैल में न भेजा जाये।
श्री सिंह ने नजारत अनुभाग के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर नंबर-04, डेड स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन कर नाजिर को पंजिकाओं, पत्रावलियों को अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होने संग्रह अनुभाग के निरीक्षण के दौरान जानकारी करने पर पाया कि तहसील सदर में 09 संग्रह अमीन एवं 12 संग्रह सेवक तैनात है, अनुभाग प्रभारी से अमीनों द्वारा रसीद के माध्यम से कितनी धनराशि जमा कराई गई है, विविध देय, मुख्य देय में अमीनवार कितनी वसूली की गयी, के सम्बन्ध में जानकारी करने पर अनुभाग प्रभारी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके, जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी से कहा कि अमीनों द्वारा रसीद के माध्यम से कितनी धनराशि वसूली की गई, का विवरण तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि अमीनों से निर्धारित मानक के अनुसार वसूली करायी जाये, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार अमीनवार वसूली की साप्ताहिक समीक्षा करें।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, तहसीलदार हरेंश कर्दम, नायब तहसीलदार शौर्य वर्धन, अनिल कुमार सक्सेना, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।