Loading...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रीती गिरी ने जिला कारागार के निरीक्षण

Gargachary Times 7 March 2026, 21:19 8 views
Mainpuri
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रीती गिरी ने जिला कारागार के निरीक्षण
जिला कारागार के निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर के दौरान बन्दियों को उनके अधिकारों के बारे में निःशुल्क विधिक सहायता एवं जेल लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गयी तथा बन्दियों की समस्याओं को सुना एवं उनके निस्तारण हेतु जेलर को निर्देश दिए। सचिव ने जिला कारागार में बने बैरिक संख्या-07ए-बी, 08ए-बी, महिला बैरक, अस्पताल व पाकशाला का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जेलर ने बताया कि बन्दियों को पूर्वान्ह 11 बजे खाना वितरण किया जा चुका है, जेलर को निर्देश दिए कि बन्दियों के खाने की गुणवत्ता उत्तम रखी जाये, निरीक्षण के दौरान बन्दी रामप्रकाश पुत्र लटूरी सिंह, प्रदीप पुत्र नेम सिंह व अर्जुन पुत्र सुरेश चन्द्र ने बताया कि उसकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है, उसे सरकारी अधिवक्ता की आवश्यकता है, इस सम्बन्ध में जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि वह उक्त बन्दियों के प्रार्थना पत्र प्राधिकरण को भेजना सुनिश्चित करें, निरीक्षण के दौरान जेलर द्वारा बताया गया कि शिव नाडर फाउण्डेशन द्वारा बच्चों को शिक्षित किये जाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर अंजली सिंह, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, जेलर जितेन्द्र कश्यप, डिप्टी जेलर अंकित बंसल, चीफ एल.ए.डी.सी. हृदय कुमार चतुर्वेदी, सहायक एल.ए.डी.सी. विनोद कुमार, अनुज कुमार दीक्षित, जेल विजिटर सुनील कुमार एड., देवेन्द्र सिंह एवं जेल पी.एल.वी. आदि उपस्थित रहे
Follow Samachar24