Loading...

गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंगलीडर अभिययुक्त दौजीराम की सम्पत्ती कुर्क

Gargachary Times 7 March 2026, 21:23 8 views
Firozabad
गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंगलीडर अभिययुक्त दौजीराम की सम्पत्ती कुर्क
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत आदतन एवं संगठित होकर गम्भीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अभियुक्तों को विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मटेसना पुलिस टीम द्वारा थाना लाइनपार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 329/2025 धारा 2/3 गिरोहबंद एंव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद से सम्बन्धित गैंगलीडर अभियुक्त दौजीराम पुत्र शिवचरन निवासी दतौजीखुर्द थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद की अन्तर्गत धारा 14(1) गिरोहबंद एंव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में चल सम्पत्ती एक चार पहिया गाडी रेनोल्ट ट्राईबर बाजारू मूल्य 4,10,000 रूपये (04 लाख 10 हजार रूपये) को आज दिनांक 07-03-2026 को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है । गैगलीडल अभियुक्त दौजीराम द्वारा जूआ / सट्टा आपराधिक कार्यों से अवैध धन अर्जित किया गया है । अभियुक्त पर जनपद के विभिन्न थानों में जूआ / सट्टा से सम्बन्धित आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं ।
Follow Samachar24