Loading...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

Gargachary Times 7 March 2026, 21:24 8 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस कार्यालय फिरोजाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं/कार्यालयों का गहनता से अवलोकन करते हुए अभिलेखों, रजिस्टरों, लंबित प्रकरणों, पत्रावलियों एवं कार्यालयीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई ।* इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित शाखा प्रभारियों को अभिलेखों का नियमित रूप से अद्यतन रखने, पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा कार्यालय में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं कार्यालयीन कार्यों को पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ संपादित करने के निर्देश भी दिए गए । निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।
Follow Samachar24