Loading...

प्रेमी संग मिलकर बहू ने की सास की हत्या, हार्ट अटैक बताकर करा दिया दफन, कब्र से निकालकर शव पोस्टमार्टम को भेजा

Gargachary Times 10 March 2026, 19:06 69 views
Mathura
प्रेमी संग मिलकर बहू ने की सास की हत्या, हार्ट अटैक बताकर करा दिया दफन, कब्र से निकालकर शव पोस्टमार्टम को भेजा
राया: थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहू पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या करने का आरोप लगा है। हत्या को छिपाने के लिए मृतका को हार्ट अटैक से मौत बताकर जल्दबाजी में दफन कर दिया गया। इस मामले में मृतका के पति अनवार खान ने राया थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे आमिर की पत्नी हिना के पड़ोस में रहने वाले युवक से अवैध संबंध थे। उनकी पत्नी अनवरी बेगम इन संबंधों का विरोध करती थीं। जिसके चलते तकिए से मुंह दबाकर अनवरी बेगम की हत्या कर दी। और हार्ट अटैक बताकर शव को दफन कर दिया गया। कुछ दिन बाद गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं होने लगीं। इसके बाद मृतका के पति अनवार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश परप्रसाशनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Follow Samachar24