Loading...

एन एस एस स्वयं सेवकों ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

Gargachary Times 10 March 2026, 19:08 72 views
Mathura
एन एस एस स्वयं सेवकों ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश
कस्बा गोवर्धन स्थित श्री बाबू लाल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन बरसाना में वृक्षारोपण कर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया। इसके साथ ही सभी स्वयंसेवकों ने यह संकल्प लिया कि सभी लोग अपने जन्म दिवस पर दो पौधे लगाएंगे और अगले पांच पांच वर्षों तक उनकी देखभाल करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धीरज कौशिक ने कहा कि जीवन रक्षा के लिए पर्यावरण रक्षा जरूरी है। यदि पर्यावरण में हो रही इस तरह की कमी लगातार चलती रही तो बहुत जल्दी ही जीवन दूबर हो जाएगा। कार्यक्रम में नवल वाटिका क्षेत्र के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों ने सम्मिलित रूप से एक नुक्कड़ नाटक एक वृक्ष दस पुत्र समान प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाणिज्य संकाय प्रभारी डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ विमलेश सिकरवार, डॉ प्रीति वर्मा, डॉ चंद्रशेखर शर्मा, डॉ अनूप अग्रवाल, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ जयप्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वही स्वयंसेवकों में नुक्कड़ नाटक के लिए भावना, रीना, मुक्ति आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Follow Samachar24