अंजनी माता यात्रा से होगा महोत्सव का शुभारंभ, महाकाल की पालकी के होंगे दर्शन
Gargachary Times
10 March 2026, 19:10
112 views
Agra
आगरा। मां अंजनी धाम महोत्सव समिति की ओर से श्री हनुमान जन्मोत्सव पर फुलट्टी चौक को मां अंजनी धाम के रूप में सजाया जायेगा और भव्य महाकाल की पालकी निकाली जाएगी। मंगलवार को फुलट्टी चौक स्थित प्राचीन मां भगवती मंदिर में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि महंत गोपी गुरु के साथ आयोजित बैठक में महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया।
संस्थापक कमल शर्मा पप्पू ने बताया कि राम भक्तों द्वारा पांच दिवसीय का शुभारंभ पर 31 मार्च को सेव का बाजार से फुलट्टी चौक तक अंजनी माता यात्रा में अंजनी मां का डोला निकला जाएगा और प्राचीन मां भगवती मंदिर पर महाआरती होगी। 01 अप्रैल को मंदिर में अखंड रामायण का पाठ और श्रीराम परिवार पूजन किया जाएगा। 02 को सुबह संगीतमय सुंदरकांड पाठ का हवन, कीर्तन, आरती संग समापन और शाम को अंजनी धाम से भव्य शोभायात्रा में महाकाल की पालकी के श्रद्धालु दर्शन करेंगे।
समिति के प्रमुख सदस्य राम टंडन ने बताया कि 03 अप्रैल को अंजनी धाम पर हनुमान जन्मोत्सव और 04 को समापन पर भजन संध्या व 1100 दीपों से महाआरती व प्रसाद वितरण होगा। इस दौरान समिति के कार्यालय का शुभारंभ महंत गोपी गुरु ने फीता काटकर किया। बैठक का संचालन राकेश भटनागर ने किया। इस अवसर पर शिरोमणि सिंह, प्रमोद गुप्ता, राकेश भटनागर, विपुल शर्मा, नवीन शर्मा, संजीव अग्रवाल, विनोद शर्मा, यादराम शर्मा, महावीर वर्मा, आशीष शर्मा, रोहित गुप्ता, शिवशंकर पुरोहित, मदन बारोलिया, शिवम् शर्मा, विजय कपूर, दीपक शर्मा, प्रवीण कन्नौजिया, ओम शर्मा, अर्जुन सिंह, कपिल नागर, सुधीर अरोड़ा, नरेश मथुरिया, अर्जित शर्मा, श्रीकांत चौहान, गोपाल बल्लभ, विशेष शर्मा आदि मौजूद रहे।
अंजनी धाम पर होगा शोभायात्रा का भव्य स्वागत
समिति से जुड़े भारत भूषण गप्पी ने बताया कि दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर सिटी स्टेशन से निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल गणेश जी, श्रीराम दरबार, मां काली, कैला देवी, महाकाल, खाटूश्यामजी, नंदी बाबा सहित दर्जनों झांकियों का अंजनी धाम पर समिति के पदाधिकारी भव्य स्वागत करेंगे।