मुख्यमंत्री के सम्भावित दौरे को देखते हुए अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Gargachary Times
10 March 2026, 19:10
171 views
Bharatpur
भरतपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सम्भावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द ने अधिकारियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभा स्थल, हेलीपैड एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए स्थान चिन्हित किये। अधिकारियों ने पुलिस परेड ग्राउण्ड में सभा स्थल तथा एमएसजे कॉलेज मैदान में हेलीपैड के लिए स्थान देखकर संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सभा स्थल पर छाया-पानी, योजनाओं के प्रदर्शन के लिए स्टॉल लगाने, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सभास्थल पर लाने ले जाने तथा बैठक व्यवस्था के संबन्ध में विस्तृत निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के 18 मार्च को भरतपुर में आने का कार्यक्रम संभावित है, किसान-पशुपालन सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेगें। निरीक्षण के दौरान आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया, सीईओं जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र कुमार, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।