प्राचीन कंस मेला मक्खनपुर में तीसरे दिन भव्य कार्यक्रम, अधिशासी अभियंता आशुतोष त्रिपाठी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Gargachary Times
11 March 2026, 19:43
104 views
Firozabad
फिरोजाबाद मक्खनपुर में लगने वाले ऐतिहासिक प्राचीन कंस मेले में आज तीसरे दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक मेला पांच दिनों तक चलता है, जिसमें क्षेत्र के हजारों क्षेत्र वासियों की भीड़ बड़ी संख्या में पहुंचकर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेती हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि दिलीप लोधी, जसवंत लिपिक, वैभव जैन बाबू तथा विजय कुमार . रामू . अर्जुन सिंह . सुहेल काँत . जयराम लोधी .सभी सम्मानित सभासदगढ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अतिथियों का आयोजकों द्वारा फूल-मालाओं के साथ स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि प्राचीन कंस मेला क्षेत्र की पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जो हर वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया जाता है। मेले के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।