टूण्डला पुलिस टीम द्वारा थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटना कारित करने वाले पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार
Gargachary Times
11 March 2026, 20:20
108 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा चोरी/छिनैती/लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण 1. ओमवीर पुत्र पप्पू निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद एवं 2. अमन पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद को पुराना बाईपास रोड गेल गैस से पहले बाई ओर खाली प्लाट थाना क्षेत्र टूण्डला से पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों से लूट की घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 खोखा करातूस 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 03 अदद मोटर साइकिल जिसमें पहली मोटर साइकिल HONDA SP SHINE 125 न0- UP83BS2120 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 101/2026 धारा – 304(1) बीएनएस थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद व दूसरी मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पलेन्डर DL3S GC 8077 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 98/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना टूण्डला व तीसरी मोटर साइकिल सीडी डिलेक्स न0 UP 83 V 9918 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 77/2026 धारा- 304 बीएनएस थाना नारखी जिला फिरोजाबाद व 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।