Loading...

सामौर बाबा महोत्सव में कन्हैया मित्तल के भजनों से झूमा सिरसागंज, श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा

Gargachary Times 11 March 2026, 20:23 111 views
Firozabad
सामौर बाबा महोत्सव में कन्हैया मित्तल के भजनों से झूमा सिरसागंज, श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा
सिरसागंज के ग्राम करहरा स्थित प्रसिद्ध सामौर बाबा धाम पर चल रहे सात दिवसीय सामौर बाबा महोत्सव में मंगलवार को आयोजित भजन संध्या अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुई। इस संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ से श्रद्धालुओं के दिलों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों पर भक्तों ने तालियां बजाकर और भक्ति में डूबकर पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य उपस्थित रहीं। इसके अलावा जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सबसे यादगार और आकर्षक आयोजन सिर्फ सिरसागंज और फिरोजाबाद ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों और कस्बों से भी श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी। भक्तजन “जो राम को लाए हैं” और भगवान खाटू श्याम व भगवान राम की भक्ति में रचे गीतों पर झूम उठे। पूरा धाम भक्ति की अद्भुत ऊर्जा से सराबोर हो गया। आयोजकों ने इस भजन संध्या को महोत्सव का सबसे यादगार और आकर्षक आयोजन बताया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे अद्भुत, प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाला अनुभव बताया। मंत्री जयवीर सिंह के योगदान की बेबी रानी मौर्य ने की सराहना बेबी रानी मौर्य ने कहा,“सामौर बाबा महोत्सव में भक्तों की इतनी बड़ी संख्या देखकर मैं अत्यंत प्रभावित हूं। यह आयोजन न सिर्फ भक्ति और संस्कृति को आगे बढ़ाता है, बल्कि समाज में सामूहिक प्रेम और श्रद्धा की भावना को भी मजबूत करता है। मैं विशेष रूप से जयवीर सिंह की मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना करती हूं। उनके समर्पित प्रयासों से यह महोत्सव हर दृष्टिकोण से सफल और यादगार बन पाया है।” भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कहा,“सामौर बाबा महोत्सव में अपने भजनों के माध्यम से भक्तों के बीच भावनाओं की ऊर्जा को महसूस करना मेरे लिए अत्यंत आनंददायक अनुभव रहा। श्रद्धालुओं की भावपूर्ण सहभागिता ने इस संध्या को और भी खास बना दिया। मैं विशेष रूप से मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों की सराहना करता हूं, जिनकी मेहनत से यह महोत्सव इतने भव्य रूप में आयोजित हो पाया।” दर्शकों की प्रतिक्रिया फिरोजाबाद से महोत्सव में पहुंचे विकास पांडे ने कहा कि भजन संध्या ने उनके मन को छू लिया और पूरे कार्यक्रम में भक्ति की अद्भुत ऊर्जा महसूस हुई। वहीं सिरसागंज की रितु सिंह ने बताया कि कन्हैया मित्तल के भजनों ने सभी को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों के कारण यह महोत्सव बेहद यादगार और शानदार बन गया।
Follow Samachar24