Loading...

वृन्दावन में जाम की स्थिति बद से बदतर, हर चौराहे और बाजार में घंटों तक फंस रहे लोग

Gargachary Times 11 March 2026, 20:23 632 views
Mathura
वृन्दावन में जाम की स्थिति बद से बदतर, हर चौराहे और बाजार में घंटों तक फंस रहे लोग
वृन्दावन। वृन्दावन में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। पहले जहां कभी-कभार जाम लगना आम बात थी, वहीं अब शहर के लगभग हर चौराहे, तिराहे और मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। कई स्थानों पर तो घंटों तक वाहन रेंगते रहते हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम के कारण कई बार अधिकारी और आपातकालीन सेवाओं के वाहन भी फंस जाते हैं। इससे व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जाम की सबसे बड़ी वजह शहर में बड़ी संख्या में चल रहे ई-रिक्शा को माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा कई बार ई-रिक्शा के लिए रूट तय किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश ई-रिक्शा निर्धारित मार्गों का पालन नहीं कर रहे हैं और शहर की संकरी सड़कों पर बेखौफ घूमते नजर आते हैं। लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने में पुलिस पूरी तरह विफल साबित हो रही है। यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में स्थिति और भी विकराल हो सकती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ई-रिक्शा के संचालन पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
Follow Samachar24