Loading...

वरिष्ठ नागरिकों के समग्र कल्याण हेतु आयोजित हुई सप्तदिवसीय कार्यशाला

Gargachary Times 12 March 2026, 18:55 63 views
Mathura
वरिष्ठ नागरिकों के समग्र कल्याण हेतु आयोजित हुई सप्तदिवसीय कार्यशाला
मथुरा। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित आवासीय वृद्धाश्रम, डेहरूआ फाटक पास, लक्ष्मी नगर, मथुरा में अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में ब्रह्माकुमारी संस्था तथा आयुष विभाग आदि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आध्यात्मिक ज्ञान शिविर एवं योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है.इस शिविर में वृद्धाश्रम के निवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों से लगभग 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ध्यान, योग एवं आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ ले रहे है. उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री नगेन्द्र पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मथुरा सहित वृद्धाश्रम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके कृष्णा, बीके पूजा एवं बीके आलोक ने सहभागिता की। वहीं आयुष विभाग से योगाचार्य एस शुक्ला एवं योग शिक्षक गौरी शंकर भी उपस्थित रहे. इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था से पधारी बीके कृष्णा दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि वयोवृद्ध अवस्था किसी प्रकार का अभिशाप नहीं, बल्कि जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव और वरदान है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में निवास को एक साधना और तपोस्थली के रूप में स्वीकार करते हुए अपने समय को ध्यान और योग में लगाकर मन को सुख, शांति और संतोष से भरपूर तथा शरीर को निरोगी बनाया जा सकता है।दीदी जी के उद्बोधन ने श्रोतागणों के जीवन में एक नई ऊर्जा , आशा , विश्वास,उल्लास और शक्ति का संचार कर दिया. आयुष विभाग के योग शिक्षकों ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं सरल व्यायामों का अभ्यास कराया. कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री नगेन्द्र पाल सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए ध्यान और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। उन्होंने समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों के प्रसार के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।
Follow Samachar24