नवसंवत्सर मेला 18 को, तैयारियां पूर्ण, बाबा सत्यनारायण मौर्य का 'एक शाम राष्ट्र के नाम' कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण
Gargachary Times
12 March 2026, 18:56
108 views
Mathura
मथुरा। नववर्ष मेला समिति की बुधवार को सायं सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित समीक्षा बैठक में नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को होने वाले विशाल नववर्ष मेला की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया।
बैठक का की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा ने बताया कि भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2083 की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को सेठ बी०एन०पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में परम्परागत रूप से विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा। नववर्ष मेला के 25 वर्ष पूर्ण होने यह विशाल नववर्ष मेला रजत जयंती वर्ष के रूप में आयोजित होगा।
प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष समारोह सायं 6:30 बजे से सांस्कृतिक संध्या के साथ शुरू होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत मेला का मुख्य आकर्षण सायं 7:30 बजे से अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि, चित्रकार, गायक एवं राष्ट्रप्रेमी कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य की बहुरंगी प्रस्तुति "एक शाम राष्ट्र के नाम" होगा। मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि मेला स्थल पर विभिन्न प्रतियोगिताएं सायं 5 से शुरू होंगी।
बैठक में समिति राजीव कृष्ण अग्रवाल, डॉ० दीपा अग्रवाल, योगेश आवा, अनिरुद्ध अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, समीर बंसल, रामदास चतुर्वेदी, अनुराधा शर्मा, डा० सीमा मिश्रा, डा० रुचि अग्रवाल, अवधेश उपाध्याय, जमुनादेवी शर्मा, कान्हा यादव, हर्षित सिसोदिया, राजीव पाठक, दीपेश श्रीवास्तव, जेपीएस सिसोदिया, हर्षवरूप यादव, उमेश शर्मा, वृषभान गोस्वामी, अनामिका दीक्षित, डॉ० नीतू गोस्वामी, संगीता चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।