Loading...

मथुरा शहर के होली बाली गली से निकली कैला देवी की पदयात्रा

Gargachary Times 12 March 2026, 19:01 53 views
Mathura
मथुरा शहर के होली बाली  गली से निकली  कैला देवी की  पदयात्रा
मथुरा। श्री कैला देवी पदयात्रा ट्रस्ट होली गली के द्वारा कल 11 मार्च बुधवार को ढोल नगाड़ा और बैंड बाजों के साथ शहर के छत्ता बाजार स्थित होली गली से कैला देवी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यह पदयात्रा तिलक द्वार कोतवाली रोड भरतपुर गेट घीया मंडी चौक बाजार स्वामी घाट विश्राम बाजार होते हुए वापस होली गली पर विश्राम करेगी। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष और बच्चे हिस्सा लेंगे। श्री कैला देवी पदयात्रा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह यात्रा कल 12 मार्च गुरुवार को सुबह पथवारी मंदिर भैंस बहोरा से करौली राजस्थान स्थित कैला देवी पदयात्रा के रूप में रवाना हो जाएगी। 17 मार्च मंगलवार को पदयात्रा अटैवा स्कूल कैला देवी रोड पहुंचेगी। 18 मार्च बुधवार को दिल्ली वाली धर्मशाला पर अखंड ज्योति अर्पण एवं 19 मार्च गुरुवार को कैला देवी में सामूहिक भेंट पूजा एवं कन्या लंगूर का भंडारा किया जाएगा। 24 मार्च मंगलवार को कैला देवी पदयात्रा ट्रस्ट के द्वारा मां नरी सेमरी को जोत अर्पण की जाएगी। 25 मार्च बुधवार को मथुरा से मां चंद्राबली देवी गोकुल तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 29 मार्च रविवार को श्रद्धालु भक्त मां सलेमपुर जोत अर्पण करने जाएंगे। कार्यक्रम का समापन विशाल 56 भोग और भंडारे के साथ 2 अप्रैल बुधवार को होगा। श्री कैला देवी पदयात्रा ट्रस्ट कार्यकारिणी के संस्थापक सदस्य पूर्व नगर पालिका सभासद उमेश चंद्र राजपूत डॉ. प्रकाश शर्मा राकेश सोनी भीम यादव अशोक अग्रवाल संजय गोयल यह जानकारी मीडिया प्रभारी तुलसी राम अग्रवाल ने दी।
Follow Samachar24