Loading...

जनपद में घरेलू गैस और ईंधन की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान

Gargachary Times 12 March 2026, 19:06 91 views
Mainpuri
जनपद में घरेलू गैस और ईंधन की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ऑयल कम्पनी व एल.पी.जी. सैल्स ऑफीसर्स द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डर की कोई किल्लत नहीं है, जनपद में घरेलू सामान्य गैस सिलेण्डर 14.2 कि.ग्रा. के 282383 एवं उज्ज्वला योजना के 176370 उपभोक्ता है, गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी रोकने के लिए शत-प्रतिशत ओ.टी.पी. के माध्यम से डिलीवरी की व्यवस्था है। उन्होने समस्त ऑयल कम्पनी व एल.पी.जी. सैल्स ऑफीसर्स को निर्देशित किया है कि वह जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डर की किसी भी तरह कालाबाजारी व जमाखोरी न होने पाये तथा कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत की जॉचोपरांत दोषी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाये। उन्होने बताया कि जनहित में एल.पी.जी. घरेलू गैस कनेक्शन 01 सिलेण्डर उपभोक्ता हेतु बुकिंग 25 दिन, 02 सिलेण्डर उपभोक्ता हेतु बुकिंग 30 दिन, उज्ज्वला योजना उपभोक्ता हेतु बुकिंग 30 दिन निर्धारित है, आई.ओ.सी.एल. उपभोक्ता मो.न. 8454955555, बी.पी.सी.एल. उपभोक्ता मो.न. 7710955555, एच.पी.सी.एल. उपभोक्ता मो.न. 9493602222 पर अपने सिलेण्डर बुक कर सकते है। उन्होने बताया कि घरेलू गैस उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से उपरोक्त नम्बर पर बुकिंग कर, प्राप्त होने वाली ओ.टी.पी. को डिलेवरी के समय हॉकर, वेण्डर को बताकर अपने गैस की रिफिंल प्राप्त कर सकंेगे, डिलेवरी के समय उपभोक्ता को केशमीमो देना अनिवार्य होगा साथ ही सभी एजेन्सियों के हॉकर, वेण्डर प्रोपर ड्रेस में रहेंगे तथा गैस की तौल हेतु इलैक्ट्रॉनिक बेंईग कॉटा अनिवार्य रूप से रखेंगे। उन्होने समस्त उपभोक्ताओं से कहा कि वह अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर को क्रियाशील रखें एवं जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक के.वाई.सी. नहीं करायी गयी है, वह अविलम्ब के.वाई़.सी. करा लें।
Follow Samachar24