Loading...

चलते ट्रक में लगी आग, ट्रक चालक ओर होटल संचालक की सूझबूझ से टली घटना

Gargachary Times 12 March 2026, 19:07 87 views
Mathura
चलते ट्रक में लगी आग, ट्रक चालक ओर होटल संचालक की सूझबूझ से टली घटना
फरह। मथुरा, आगरा हाइवे पर गुरुवार को ट्रक जलने से बच गया, ट्रक में कीमती मशीन थी लेकिन ट्रक चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। हरियाणा के बहादुरगढ़ से कलकत्ता के एक ट्रक कीमती मशीन लेकर जा रहा था, महुअन टोल पार करते ही ट्रक से धुआं निकलने लगा । बिहार निवासी ट्रक चालक ने बताया कि पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों ने ट्रक चालक को आग लगने का इशारा किया, सोचा कि शायद कोई सड़क पर पड़ा कोई कागज या अन्य सामान फंस गया होगा , जब चालक ने मिरर में देखा तो धुंआ दिखाई दिया लेकिन पास कोई वो व्यवस्था न होने पर वह ट्रक चलाता रहा ओर फिर लपटें भी दिखाई देने लगीं। स्थिति को भांपते हुए चालक ने घबराने की बजाय तुरंत ट्रक को हाइवे किनारे स्थित मां की रसोई होटल के पास रोक दिया। ट्रक चालक ने तुरंत होटल संचालक और वहां मौजूद लोगों को आवाज लगाकर मदद मांगी। होटल में पानी की समर मोटर लगी हुई थी। चालक और होटल कर्मचारियों ने तुरंत समर चालू कर पाइप के जरिए पानी ट्रक के उस हिस्से पर डालना शुरू किया जहां से आग निकल रही थी। कुछ ही मिनटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान हाइवे से गुजर रहे कई वाहन चालक भी मौके पर रुक गए और आग बुझाने में सहयोग किया। लोगों की सामूहिक कोशिश और चालक की सूझबूझ से आग ज्यादा फैलने से पहले ही बुझ गई। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो ट्रक में लदा सामान पूरी तरह जल सकता था और पास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंच सकता था।
Follow Samachar24