Loading...

एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के पोइया से दयालबाग़ होकर आगरा शहर को पेंटून पुल से सीधे आ सकेगी क्षेत्र की जनता

Gargachary Times 13 March 2026, 18:40 119 views
Agra
एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के पोइया से दयालबाग़ होकर आगरा शहर को पेंटून पुल से सीधे आ सकेगी क्षेत्र की जनता
मुकुल शर्मा, आगरा: यह पांटून पुल शहर से खंदौली होते हुए हाथरस और अलीगढ़ जाने के लिए एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग साबित होगा। वर्तमान में लोगों को रामबाग से टेढ़ी बगिया होते हुए लगभग 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। पुल बनने के बाद पोइया घाट–दयालबाग मार्ग से खंदौली की दूरी घटकर लगभग तीन किलोमीटर रह जाएगी। पुल तैयार होने पर दोपहिया वाहन, पैदल राहगीर और हल्के छोटे वाहनों को सीधा लाभ मिलेगा। पैंतखेड़ा, पोइया, बगलघूंसा, खंदौली, आविदगढ़, उजरई समेत आसपास के गांवों के लोगों को भगवान टॉकीज तक पहुंचने में सहूलियत होगी।
Follow Samachar24