Loading...

दोस्त ही निकला दोस्तों का हत्यारा- बरसाना की लठामार होली देखकर लौट रहे तीन दोस्तों में से दो की नंदगांव के अश्वेश्वर कुंड में डूबने से हुई थी मौत

Gargachary Times 13 March 2026, 18:50 66 views
Mathura
दोस्त ही निकला दोस्तों का हत्यारा- बरसाना की लठामार होली देखकर लौट रहे तीन दोस्तों में से दो की नंदगांव के अश्वेश्वर कुंड में डूबने से हुई थी मौत
बरसाना - बरसाना की लठामार होली वाले दिन कोसीकलां के मीना नगर निवासी सक्षम उम्र15 वर्ष व ऑफीसर्स कॉलोनी निवासी रवि उम्र 17 वर्ष उनका दोस्त कार्तिक होली देखकर घर जा रहे थे। तभी तीनों दोस्त स्नान करने के लिए नंदगांव में स्थित आशेश्वर कुंड पर रुक गए। इस दौरान स्नान करने वक्त सक्षम व रवि की डूबने से मौत हो गई। दोनों दोस्तों की डूबने की सूचना कार्तिक ने चार घंटे बाद अपने स्वजनों को दी, लेकिन जबतक दोनों की मौत हो गई थी। देर रात पुलिस में कुंड से दोनों के शव को बाहर निकलवाया। जबकि मृतक दोनों 11 वीं क्लास के छात्र थे वहीं आरोपी दोस्त कार्तिक नौवीं क्लास का स्टूडेंट है। 25 फरवरी को तीनों बाइक से बरसाना की लट्ठमार होली देखने गए थे। सक्षम के पिता रामकिशन ने बताया कि आरोपी छात्र ही घर से दोनों को बुलाकर ले गया था। होली देखकर तीनों दोस्त घर लौट रहे थे। रास्ते में तीनों आशेश्वर महादेव स्थित कुंड पहुंच गए। यहां तीनों दोस्त नहाने लगे। इस दौरान रवि और सक्षम कुंड में गहरे पानी में चले गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी सक्षम और रवि के घर पहुंचा। बताया कि दोनों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहले सक्षम का शव बरामद किया। फिर दूसरे दिन रवि का शव कुंड से बाहर निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीसीटीवी में सक्षम दिख रहा था धक्का देता बरसाना: सक्षम की बॉडी जब पानी से बाहर निकाल गई तो उसकी टीशर्ट फटी हुई थी। तब परिजनों ने पुलिस से कहा कि बेटे की हत्या हुई है। मारपीट में ही उसकी शर्ट फटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू की। 7 मार्च को पुलिस ने कुंड के पास में लगा एक सीसीटीवी देखा। इसमें दिख रहा है कि आरोपी छात्र दोनों को खींचकर पानी की तरफ ढकेल रहा है। इसके बाद पुलिस ने सक्षम के पिता की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। दोस्तों को धक्का देने के बाद चुपचाप निकला आरोपी बरसाना: करीब 3 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है। तीनों दोस्त कुंड की सीढ़ियों पर हैं। इसमें दो लोग नहाने के बाद सीढ़ियों पर बैठ जाते हैं। सक्षम टीशर्ट पहने हुए है। वह सीढ़ियों पर बैठा हुआ है। तभी आरोपी छात्र हाथ पकड़कर उसे खींचता है। उसे धक्का देते हुए कुंड के पानी की तरफ ले जाता है। किनारे पर जाकर पानी में दोनों दोस्तों को धक्का दे देता है। करीब 45 सेकंड बाद आरोपी अकेला ही कुंड की सीढ़ियों से ऊपर आता है। सीढ़ियों के पास कुछ लोग बैठे होते हैं। वह किसी से बिना बोले तेजी से बाहर निकल गया। घर का इकलौता बेटा था सक्षम बरसाना: सक्षम अपने घर का अकेला बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। वहीं, रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन है। पिता राम किशन ने बताया कि बेटा सक्षम पढाई में होनहार था। हाईस्कूल में वह अच्छे नंबर लाया था। मैं मजदूरी कर उसे पढ़ा रहा था। जबकि रवि के पिता भगवान सिंह एक धागा फैक्ट्री में काम करते हैं।
Follow Samachar24