पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा द्वारा जनपद मे किया बर्षिक निरीक्षण
Gargachary Times
13 March 2026, 19:36
84 views
Firozabad
पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा द्वारा जनपद के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में शुक्रवार परेड़ की सलामी ली गयी । पुलिस लाइन में यातायात की टोली, पुलिस कार्यालय की टोली, महिला टोली एवं जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त रिक्रूट आरक्षियों की टोलियों द्वारा मंच से गुजरते हुए महोदय को भव्य परेड़ की सलामी दी गयी । परेड़ का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा किया गया । महोदय द्वारा परेड़ का निरीक्षण करते हुए रिक्रूट आरक्षियों की टोलीवार ड्रिल का बारीकि से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।