Loading...

पत्नी को छोड़ प्रेमिका संग रह रहे साधु वेशधारी कार चालक की भीड़ ने की धुनाई

Gargachary Times 14 March 2026, 19:20 9 views
Mathura
पत्नी को छोड़ प्रेमिका संग रह रहे साधु वेशधारी कार चालक की भीड़ ने की धुनाई
राया कस्बा राया में शनिवार को पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ रह रहे एक साधु वेशधारी कार चालक की भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे भीड़ से छुड़ाकर थाना राया ले आई। बताया गया है कि थाना बलदेव क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का विवाह थाना मांट क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। महिला का आरोप है कि उसका पति पठानकोट और जालंधर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्य कर चुका है। इसी दौरान उसके एक अन्य महिला से संबंध बन गए और वह अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने लगा। महिला का आरोप है कि युवक ने साधु का वेश धारण कर रखा है और वह प्रेमिका के साथ रह रहा है। शनिवार को उसके राया आने की सूचना मिलने पर महिला ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साधु वेशधारी युवक को भीड़ से बचाकर थाना राया ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Follow Samachar24