Loading...

ऐतिहासिक कंस मेले का विधिवत फीता काटकर किया शुभारंभ

Gargachary Times 14 March 2026, 19:29 146 views
Dholpur
ऐतिहासिक कंस मेले का विधिवत फीता काटकर किया शुभारंभ
डा0 हरि प्रकाश लवानिया धौलपुर: बुराई पर अच्छाई का प्रतीक बसई नवाब का कंस मेला विधिवत रूप से शनिवार को प्रारंभ हो गया मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने किया उन्होंने मेलो को भारत की सांस्कृतिक विरासत बताया सैकड़ो वर्षों से आयोजित होने वाले इस कंस मेले का मुख्य आकर्षण विशाल कंस के पुतले का दहन एवं अगले दिन होने वाले अखिल भारतीय दंगल को माना जाता है मेले के उद्घाटन के बाद परंपरागत रूप से झांकियां निकाली गई जनन समाजसेवी गोपाल शर्मा एवं सरपंच प्रतिनिधि बंटी सोनी मेला अध्यक्ष जगन्नाथ कुशवाहा द्वारा रवाना किया गया झांकियां के आगे बैंड बाजो के साथ धार्मिक धुने बजाई गई जगह-जगह स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई झांकियां द्वारा कस्बे की परिक्रमा की गई तथा बुराई के रूप में बाहर खेतों में विशाल कंस को जलाकर भस्म किया गया कंस के पुतले को बनाने वाला परिवार एक मुस्लिम परिवार है जो कि लंबे अरसे से कई पीढियां से इस कंस के विशाल काय पुतले का निर्माण करता है जो के सांप्रदायिकता की अनूठी मिसाल है रविवार को बसई नवाब में कंस के मेले के अवसर पर अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भर के नाम ग्रामीण पहलवान अपने दाब पेच चलाएंगे मेला 5 दिन चलेगा उद्घाटन के अवसर पर पंचायत समिति धौलपुर के पूर्व प्रधान रामहेत कुशवाहा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा सरपंच प्रतिनिधि बंटी सोनी समाजसेवी गोपाल शर्मा मेला कमेटी के अध्यक्ष जगन्नाथ कुशवाहा राजेंद्र पाराशर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
Follow Samachar24