Loading...

डीएम रमेश रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का औचक निरीक्षण

Gargachary Times 14 March 2026, 19:31 103 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का औचक निरीक्षण
पूरे प्रदेश के साथ-साथ जनपद में आयोजित हो रही उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया, इस क्रम में उनके द्वारा सी0एल0जैन डिग्री कॉलेज और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर परीक्षा और सुरक्षा की बारीकियां को देखा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों की सघन तलाशी में कोई कोताही न बरती जाए, जिलाधिकारी रमेश रंजन ने केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा की परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, अधिकारियों ने परीक्षा कक्ष में प्रकाश, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों के लिए पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन भी किया, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24