यदुवंशी जादौन समाज का भव्य होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
Gargachary Times
15 March 2026, 18:53
99 views
Mathura
विवार को गोवर्धन गिर्राज जी की पावन धरा गोवर्धन छोटी परिक्रमा स्थित यदुवंश जादौन धर्मशाला पर यदुवंशी जादौन समाज का दिव्य भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में यदुवंश जादौन समाज के दूर-दूर से बडी संख्या में एवं 52 गांव की समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत यदुवंशी जादौन शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया। सभी लोगों ने फूल अबीर गुलाल लगाकर एक साथ इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रेम भाईचारे सामाजिक समरसता का समाज क्षेत्र में संदेश दिया। इस दौरान मंच पर दिव्य सांस्कृतिक व भजन कार्यक्रम राम रसिक कमई की भजन मंडली द्वारा किए गए। हम श्री कृष्ण के वंशज हैं। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर फूलों की होली खेली गई। इस दौरान प्रतिभा शाली समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया, जिनमें मोनिका वसुंधरा, गांव खेरिया राजस्थान से दसवीं टॉपर,दिव्यांसी , शहजादपुर से,विक्रम सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस,रूपनगर, जितेंद्र खेराल, सीए , कृष्ण मुरारी देवपुरा से सीए, दिनेश सिंह बरका से सी ए आदि बच्चों को उपलधि प्राप्त की है,सभी समाज ने ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच संचालन सतीश कुमार ने कहा कि प्रभु कृपा से समाज के द्वारा पावन धरा में पहली बार आयोजन हुआ उस सब के हम आभारी हैं,प्रीतम सिंह प्रधान ने कहा कि समाज के जिस भी बच्चे का आइएएस, आइपीएस ,एम बी बी एस में चयन होगा उसे सम्मानित किया जाएगा।
उदय सिंह करहला, श्याम प्रताप सिंह, विशंभरा प्रीतम सिंह प्रधान संकेत , महावीर मास्टर,अजय सिंह यदुवंशी नरी, सतीश चन्द्र छाता, करनपाल सिंह चैयरमैन पाली, राधे लाल यदुवंशी अलवाई, बीरी सिंह बरका,रामबाबू उमराया, गंगा श्याम मास्टर नरी, अमीचंद विशंभरा, नारायण सिंह आजनौख, भीमा रहेड़ा, पूरन छाता , महावीर प्रधान शहजादपुर, अमर सिंह बुखरारी, देशराज मास्टर बुखरारी, लोक पाल कोन्हाई,राजवीर डा, चंद्रपाल सिंह, प्रमोद सिंह, विष्णु, नरदेव, तरुण, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।