Loading...

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने तीन दिवसीय जनगणना-2027 प्रशिक्षण कार्यशाला का राजकीय इंटर कॉलेज में किया शुभारंभ

Gargachary Times 16 March 2026, 18:25 86 views
Agra
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने तीन दिवसीय जनगणना-2027 प्रशिक्षण कार्यशाला का राजकीय इंटर कॉलेज में किया शुभारंभ
जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण व मकान गणना का कार्य उत्तर प्रदेश राज्य में 22 मई से 20 जून, 2026 की अवधि में सम्पन्न कराया जाना है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना निर्गत की जा चुकी है। इस संदर्भ में जनपद आगरा में फील्ड ट्रेनर्स (एफटी) के प्रशिक्षण का कार्यक्रम जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किया जा चुका है, जिसके अनुसार 05 बैच में कुल 160 फील्ड ट्रेनर्स (एफटी) को 03 दिवसीय प्रशिक्षण में 04 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। 16 मार्च से 18 मार्च, 2026 तक दो बैचों का प्रशिक्षण राजकीय इंटर कालेज, आगरा में आयोजित किया जा रहा है, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं को गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण ग्रहण करने व सभी शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण सत्र में प्राप्त करने तथा हेतु निर्देशित किया। जनपद आगरा में अनुमानित रूप से कुल 10527 प्रगणकों (ग्रामीण-चार्जों के लिए 5360 व नगरीय चार्जों के लिए 5167) व 1755 पर्यवेक्षकों (ग्रामीण- चार्जों के लिए 893 व नगरीय चार्जों के लिए 861) को फील्ड कार्य के लिए लगाया जाना है, जिनका प्रशिक्षण माह अप्रैल व मई में सम्पन्न कराया जाना हैं। 160 फील्ड ट्रेनर सभी प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। 23 मार्च से 25 मार्च व 27 मार्च से 29 मार्च, 2026 को डायट, आगरा में अन्य तीन बैचों का तीन प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है। जनगणना-2027 पूर्ण रूप से डिजिटल है, समस्त कार्य डिजिटल रूप में ही सम्पन्न कराया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती शुभांगी शुक्ला सहित जनपद के समस्त मास्टर ट्रेनर, जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी व सह जिला प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24